राहुल द्रविड़ ने बेटे अन्वय के साथ क्लब मैच खेला, अन्वय ने 60 गेंदों पर बनाए 58 रन
भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने 16-वर्षीय बेटे अन्वय संग मिलकर श्री नासूर मेमोरियल शील्ड थर्ड डिवीज़न मैच खेला। अन्वय ने 60 गेंदों पर 58 रन बनाए जबकि राहुल द्रविड़ ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। उनकी टीम विजय क्रिकेट क्लब (मलूर) ने यंग लायंस क्लब के खिलाफ 50 ओवर में 345/7 का स्कोर बनाया।
read more at जनसत्ता


