Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती बाइक की सीट पर खड़ा हुआ युवक, पीछे से आ रहा था ट्रक; हो रही जमकर आलोचना

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 29 November 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक बीच सड़क पर चलती हुई बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाज़ी करता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक के पीछे ट्रक चल रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी जमकर आलोचना करते हुए बिहार पुलिस को टैग करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है।