अपने ही घर में सेफ फील नहीं कर रही: फार्म हाउस में हुई चोरी के बाद संगीता बिजलानी
ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने पुणे (महाराष्ट्र) स्थित उनके फार्म हाउस में हुई चोरी पर कहा है, "मैं अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हूं जबकि वहां 20 वर्षों से रह रही हूं।" उन्होंने कहा, "चोरों ने ₹50,000 कैश व टीवी चुराया था और दीवार पर अश्लील बातें लिखी थीं।" ऐक्ट्रेस को 18-जुलाई को चोरी की जानकारी हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


