17 कारोबारी दिन में इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को दिया 100% से अधिक का रिटर्न
जेम स्पिनर्स इंडिया के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹9.67 पर पहुंच गए। पिछले 17 कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को करीब 105% का रिटर्न दिया है। बीएसई के मुताबिक, कंपनी के एक शेयर की कीमत 7 अक्टूबर को ₹4.75 थी। वहीं, कंपनी का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹3.27 है।
read more at हिन्दुस्तान


