Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमने पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप में फिदायीन हमला किया, 30 से अधिक जवान मारे गए: BLA

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 4 July, 2026
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार शाम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के पनवान कैंप पर फिदायीन हमला किया। बकौल बीएलए, हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी फौजी मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संगठन ने हमले का 43 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है।