Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ ही देर बाद हाईकोर्ट ने दी अंतरिम ज़मानत

short by Monika sharma / on Friday, 13 December, 2024
फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत को लेकर गिरफ्तार किए गए ऐक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दे दी। इससे पहले स्थानीय कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अल्लू ने अपने खिलाफ केस रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली हुई थी।