ऐक्टर सुदीप पांडेय की हार्ट अटैक से हुई मौत
ऐक्टर सुदीप पांडेय की बुधवार को मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। साल 2007 में भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया भईया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुदीप ने हिंदी फिल्म 'वी फॉर विक्टर' में भी काम किया था। बकौल रिपोर्ट्स, सुदीप अपनी आने वाली फिल्म 'पारो पटना वाली' के दूसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त थे।
read more at News24 हिंदी


