Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला दारोगा को 87 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर यूपी के शख्स ने बनाया शादी का दबाव

short by खुशी / on Wednesday, 21 August, 2024
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की एक कोतवाली में तैनात महिला दारोगा पर एक शख्स द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। बकौल महिला, आरोपी उसे करीब 87 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान कर चुका है और उसकी एडिटेड तस्वीर वायरल करने की धमकी देता है। दारोगा ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।