महाराष्ट्र सरकार ने आशा पारेख को दिया राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज ऐक्ट्रेस आशा पारेख को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड दिया गया है। आशा पारेख ने अवॉर्ड लेने के बाद 'जय महाराष्ट्र' कहकर अपनी खुशी व्यक्त की। समारोह में पुरस्कारों का वितरण महाराष्ट्र सरकार में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने किया।
read more at जनसत्ता


