Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नरसिंहानंद को लेकर पोस्ट पर धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में ज़ुबैर पर FIR दर्ज

short by आकांक्षा / on Tuesday, 8 October, 2024
गाज़ियाबाद (यूपी) के डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद को लेकर पोस्ट पर धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में एएलटी न्यूज़ के संचालक मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंदिर से जुड़ीं उदिता त्यागी ने केस दर्ज कराया व आरोप लगाया कि उन्होंने यति के बयानों-पुराने भाषणों की क्लिप वायरल कर लोगों को भड़काया।