चुनाव में हार के बाद भावुक हुए सौरभ भारद्वाज, समर्थकों के बीच छलक पड़े आंसू
दिल्ली चुनाव में हार के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज के आंसू छलक पड़े जिसका वीडियो सामने आया है। सौरभ ने कहा, "आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर इमोशनल हो गया हूं।" इस बीच कई समर्थकों ने नारेबाज़ी कर उनका हौसला बढ़ाया। सौरभ को ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की शिखा राय ने हराया है।
read more at हिन्दुस्तान


