महाराष्ट्र में महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से लागू होंगे नए रेट
महाराष्ट्र में 11-अगस्त से गाय-भैंस के दूध की कीमतों में ₹2/लीटर की बढ़ोतरी होगी। मिल्क प्रोड्यूसर्स ऐंड प्रोसेसर्स वेलफेयर असोसिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया। बकौल असोसिएशन, डीज़ल के दामों में ₹10/लीटर की वृद्धि, पैकेजिंग लागत में 30% बढ़ोतरी और दूध खरीद लागत बढ़ने से कीमत बढ़ाई गई। दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स भी 10% तक महंगे हो सकते हैं।
read more at इंडिया टीवी


