दुबई में होने वाले अरब मीडिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे सैफ अली खान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान दुबई (यूएई) में अरब मीडिया शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। दुबई प्रेस क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह सम्मेलन 26-28 मई तक चलेगा। इसमें मनोरंजन, पत्रकारिता एवं डिजिटल दुनिया की अन्य प्रभावशाली हस्तियां शामिल होंगी। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें ब्रिटिश मीडिया जगत के दिग्गज पियर्स मॉर्गन भी शामिल होंगे।
read more at भाषा


