पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह बांटेगा 4,000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर शरीफ दरगाह (राजस्थान) 4,000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर तैयार कर लोगों को खिलाएगा। अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन सैयद अफशान चिश्ती ने कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भी करेंगे।" यह लंगर चावल, शुद्ध घी और सूखे मेवे से तैयार किया जाएगा।
read more at जनसत्ता


