पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में 13 लोगों की हुई मौत, 25 से ज़्यादा लोग घायल
क्वेटा (पाकिस्तान) में रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में कम-से-कम 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पेशावर जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होने वाली थी...उसी समय स्टेशन के अंदर यह विस्फोट हुआ।" अब तक किसी समूह ने विस्फोट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
read more at ABP न्यूज़


