Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में 10 मिनट के लिए चली गई बिजली, 5 अफसरों पर गिरी गाज

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 21 July, 2025
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कार्यक्रम में 10 मिनट के लिए बिजली चली गई। इसके बाद बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर व जेई समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लाखों लोग जो रोज़ अंधेरे में रहते हैं उनकी सुनवाई कब होगी?"