दुबई में नए वीज़ा नियमों के बाद भारतीयों के वीज़ा रिजेक्ट होने की संख्या काफी बढ़ी: रिपोर्ट
टीओआई ने ट्रैवल एजेंसियों के हवाले से कहा है कि दुबई में टूरिस्ट वीज़ा नियम सख्त होने के बाद भारतीयों के इतने वीज़ा रिजेक्ट हो रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुए। नए नियमों में होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट की जानकारियां देना अनिवार्य किया गया है। रिश्तेदारों के पास जा रहे लोगों को उनके रेंट अग्रीमेंट आदी देने होंगे।


