Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में लुका-छिपी खेलते समय बिजली के पैनल बॉक्स में छिपा बच्चा, करंट लगने से हुई मौत

short by Priyanka Verma / on Sunday, 22 November 2026
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शुक्रवार को एक 11-वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेलते समय छिपने के लिए बीएसईएस के बिजली के खुले पैनल बॉक्स में घुस गया और तारों की चपेट में आ गया। बच्चे की मां का आरोप है कि लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।