नीरज चोपड़ा से मिलना प्रेरणादायक था, हमने मानसिक शक्ति के महत्व पर बात की: मनु भाकर
ओलंपिक पदक विजेता व शूटर मनु भाकर ने 'एनडीटीवी' को एक इंटरव्यू में बताया है कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से मिलना उनके लिए खास और प्रेरणादायक था। मनु ने कहा कि नीरज और उन्होंने प्रतिस्पर्धा में होने वाले दबाव व मानसिक शक्ति के महत्व को लेकर बातचीत की थी। बकौल मनु, इस बातचीत का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
read more at Inshorts


