बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेंगे ₹18,000, CM सम्राट चौधरी ने किया एलान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित किसानों को कृषि योग्य भूमि से गाद, रेत और बालू हटाने के लिए ₹18,000/हेक्टेयर सहायता राशि देने का एलान किया है। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम ₹2,200 की सहायता भी मिलेगी। बकौल मुख्यमंत्री, इस पहल से खेतों की उर्वरता बनाए रखने और अगली फसल की बुआई में किसानों को मदद मिलेगी।
read more at Livehindustan


