बांग्लादेश में मीडिया संस्थान के दफ्तर पर लोगों ने किया हमला, महिला से की मारपीट
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अज्ञात लोगों ने हॉकी स्टिक और लाठियों से सोमवार को एक मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला कर दिया और एक महिला पत्रकार से मारपीट की। खबर के मुताबिक, करीब 70 हमलावरों ने वसुंधरा समूह की सहायक कंपनी 'ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप' के दफ्तर में तोड़फोड़ की। महिला को उसके सहकर्मियों ने बचाया है।
read more at भाषा


