Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर फिर डाले जाएंगे वोट, धांधली के आरोपों पर ईसी का फैसला

short by Himanshu / on Saturday, 2 May, 2026
पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के बाद यह फैसला लिया है। इस क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा और इसमें सहायक मतदान केंद्र भी शामिल होंगे। इसकी मतगणना 24 मई को होगी।