दिल्ली में धूल भरी आंधी के कारण हवाई परिचालन हुआ प्रभावित, 15 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी के कारण शुक्रवार को हवाई परिचालन प्रभावित हो गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर 15 से अधिक उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। एयरपोर्ट के ऑपरेटर डीआईएएल ने कहा है कि सभी यात्री उड़ान से संबंधित जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन्स से संपर्क करें।
read more at Hindustan Times


