IDBI बैंक का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 31% बढ़कर हुआ ₹1,908 करोड़
आईडीबीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 31% बढ़कर ₹1,908 करोड़ हो गया। आईडीबीआई बैंक का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में शुद्ध लाभ ₹1,458 करोड़ रहा था। बैंक ने शेयर बाज़ार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर ₹8,565 करोड़ हो गई।
read more at भाषा


