IIT खड़गपुर को ₹46 करोड़ देगी गूगल, AI की पढ़ाई और शोध को मिलेगी मदद
गूगल ने IIT खड़गपुर के साथ साझेदारी की है और 50 लाख डॉलर (करीब ₹46 करोड़) देने की घोषणा की है। यह राशि AI शोध, छात्रों-शिक्षकों के प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाओं पर खर्च होगी। भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा में AI के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गूगल के CEO सुंदर पिचाई इसी संस्थान के पूर्व छात्र हैं।
read more at Newsbytesapp


