भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर 5वीं बार जीता मेन्स हॉकी जूनियर एशिया कप का खिताब
भारत ने बुधवार को ओमान के मस्कट में मेन्स हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में भारत के लिए अरजीत सिंह हुंडल ने 4 गोल दागे। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पिछले 2 संस्करणों के फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को ही हराया था।
read more at Outlook India


