Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने झांसी अग्निकांड में बचाई 20 नवजात बच्चों की जान, कहा- मेरा बच्चा नहीं मिला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 16 November 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, झांसी (उत्तर प्रदेश) के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में शुक्रवार रात आग लगने के बाद वहां मौजूद कृपाराम ने खिड़की तोड़कर अंदर फंसे 20 नवजात बच्चों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका बच्चा व पत्नी लापता हैं और यह उनका पहला बच्चा था। हादसे में 10 बच्चों की मौत हुई है।