दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 10 नेपाली समेत 23 लड़कियां बचाई गईं, 7 लोग अरेस्ट
पहाड़गंज (दिल्ली) में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 3 नाबालिग व 10 नेपाली नागरिकों समेत 23 लड़कियों को बचाया है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य जगहों से महिलाओं को झूठे दावे कर बहला-फुसलाकर लाते थे और उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।
read more at लेटेस्टली


