तुकाराम मुंडे से क्यों नाराज़ थे गडकरी? PMO तक पहुंचा था मामला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2020 में नागपुर स्मार्ट सिटी को लेकर PMO को पत्र लिखकर तुकाराम मुंडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। गडकरी ने मुंडे पर नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के CEO पद पर अवैध रूप से कार्यभार संभालने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनका नागपुर से बाहर ट्रांसफर हो गया था।


