जिस पिल्ले को बचाया उसी के काटने के बाद यूपी में कबड्डी खिलाड़ी की रेबीज़ से तड़प-तड़पकर गई जान
बुलंदशहर (यूपी) में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज़ से मौत हो गई है। कुछ महीने पहले उन्हें एक पिल्ले ने काट लिया था जिसे उन्होंने ही डूबने से बचाया था। उनके कोच ने कहा "बृजेश ने दर्द को सामान्य चोट समझकर ऐंटी रेबीज़ इंजेक्शन नहीं लगवाया था।" एक वीडियो में बृजेश दर्द से कराहते दिख रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


