Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HIV इलाज के लिए दिल्ली में नौकरानी ने घर से लाखों के गहने उड़ाए, नौकरी भी नहीं छोड़ी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 7 October, 2026
दिल्ली पुलिस ने एक कारोबारी के घर से चोरी हुए ₹35 लाख के गहने-विदेशी मुद्रा बरामद कर घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वह एचआईवी पॉज़िटिव थी जिसके इलाज के लिए उसने चोरी की थी। आरोपी ने इस वारदात के बाद भी नौकरी नहीं छोड़ी लेकिन कॉल डिटेल्स-सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हरकतों से पकड़ी गई।