प्रेमी के साथ भागने के लिए त्रिपुरा में महिला ने की 5 माह के बच्चे की हत्या, हुई गिरफ्तार
सिपाहीजला (त्रिपुरा) में 5 महीने के बच्चे की हत्या करने के आरोप में 28-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बच्चे को इसलिए मारा ताकि वह उस शख्स संग भागने की योजना बना सके जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसने बच्चे का गला घोंटा है।
read more at भाषा


