Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौनसी है भारत की एकमात्र ट्रेन जिसमें 75 वर्षों से मुफ्त में सफर कर रहे हैं यात्री?

short by तान्या झा / on Saturday, 21 September, 2024
भाखड़ा-नंगल ट्रेन में पिछले 75-वर्षों से यात्री मुफ्त सफर कर रहे हैं। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा चलाई जाने वाली इस ट्रेन में टीटीई नहीं होते हैं। ट्रेन सतलुज नदी और शिवालिक पहाड़‍ियों से होते हुए 13 किलोमीटर की दूरी को तय करती है। इसके कोच लकड़ी के बने हुए हैं और रोज़ इसमें करीब 800 लोग सफर करते हैं।