IMD ने दिल्ली में कल के लिए बारिश और आंधी-तूफान का जताया अनुमान; ऑरेंज अलर्ट किया जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जुलाई (सोमवार) के लिए दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी-तूफान, गरज/बिजली कड़कने के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से अगले 4 दिनों के लिए भी बारिश होने की संभावना जताई है।
read more at हिन्दुस्तान


