Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीच सड़क देहरादून में महिला के अपहरण का हुआ प्रयास, 3 महिला सफाईकर्मियों ने झाड़ू से खदेड़ा

short by Anuj / on Thursday, 24 September 2026
देहरादून में महिला के अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो में कार से पहुंचे दो बदमाश स्कूटर सवार महिला को जबरन खींचते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के शोर मचाने पर 3 महिला सफाईकर्मियों ने बदमाशों का विरोध करते हुए उनपर झाड़ू से हमला कर दिया जिसके बाद आरोपी भाग निकले।