Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, 2 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Thursday, 16 May, 2024
हरियाणा के सोनीपत में बुधवार देर रात कत्था बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मौके से 2 शव बरामद किए गए हैं और करीब 25 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।