केंद्र ने फर्ज़ी दस्तावेज़ों से लिए गए 70 लाख से ज़्यादा मोबाइल नंबरों को किया बंद
केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने फर्ज़ी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके लिए गए 70 लाख से ज़्यादा मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, लोग 'संचार साथी' पोर्टल पर जाकर अपने नाम से जारी किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर की जांच कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग ने लगभग 81 लाख संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों की पहचान की है।
read more at LatestLY हिन्दी


