जिम से निकले युवकों को घेरकर हरियाणा में चलाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की हुई मौत
यमुनानगर (हरियाणा) में गुरुवार को एक जिम से निकले 3 युवकों को घेरकर बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय तीनों अपनी कार की ओर जा रहे थे व आरोपियों ने उनपर 50+ राउंड गोलियां चलाईं। घटना का वीडियो सामने आया है।
read more at हिन्दुस्तान


