Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदौर पुलिस ने 2 बदमाशों पर घोषित किया ₹1 का इनाम, बताई कम राशि रखने की वजह

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 30 November, 2024
इंदौर (मध्य प्रदेश) के डीसीपी (ज़ोन-1) विनोद मीणा ने फरार चल रहे 2 बदमाशों पर ₹1 का इनाम घोषित किया है। डीसीपी ने कहा कि दोनों खुद को 'शहर का डॉन' मानते हैं। उन्होंने कहा, "हज़ारों या लाखों रुपए का इनाम घोषित करने पर इन अपराधियों का खौफ और बढ़ सकता था...इस तरह के इनाम का उद्देश्य सिर्फ प्रतीकात्मक है।"