यूपी में ज़मीन का 3 साल से लंबित काम पूरा होने पर DM के लिए जंगली ककोड़े लेकर पहुंचा किसान
आगरा (यूपी) में ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के हस्तक्षेप से करीब 3-साल से लटका ज़मीन की पैमाइश का काम पूरा होने पर एक किसान खुश होकर शुक्रवार को ज़िलाधिकारी के लिए करीब 1-किलोग्राम जंगली ककोड़े लेकर पहुंचा। किसान के 'साहब, आप ये सब्ज़ी लेंगे तो खुशी होगी' कहने पर ज़िलाधिकारी ने कहा, "ये तो अनमोल है...इसे कैसे मना कर सकता हूं।"
read more at public


