आज़ाद इंजीनियरिंग के शुद्ध मुनाफे में आया भारी उछाल, रेवेन्यू भी 30% बढ़ा
आज़ाद इंजीनियरिंग का मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60% बढ़कर ₹33 करोड़ पर पहुंच गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹20.5 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 30.6% बढ़कर ₹145.6 करोड़ रहा जो पिछले साल समान अवधि में ₹111.5 करोड़ रहा था।
read more at Moneycontrol हिंदी


