पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन और इस दौरान कितने पैसे मिलेंगे?
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदकों को हाईस्कूल पास होना चाहिए और उनके पास आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा या अन्य विषय में ग्रैजुएट होना चाहिए। उनकी उम्र 21-24 साल होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान ₹5,000/माह स्टाइपेंड और ₹6,000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता मिलेगी।


