Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुतिन की कज़ाकिस्तान यात्रा के दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाई दिया यूक्रेन का झंडा

short by मनीष झा / on Thursday, 28 November, 2024
कज़ाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर यूक्रेन का झंडा दिखाई दिया है। हालांकि, यूक्रेन का झंडा दिखाई देने पर एलईडी स्क्रीन को तुरंत बंद कर दिया गया। कज़ाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि स्क्रीन पर तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की संभावनाओं को देखते हुए जांच जारी है।
read more at Reuters