ब्रिटेन में 3 बच्चियों की हत्या के बाद शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन, कई पुलिसकर्मी घायल
ब्रिटेन में 3 बच्चियों की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में रिफ्यूज़ियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बकौल खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और बोतलें भी फेंकीं जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गौरतलब है, एक 17 वर्षीय लड़के ने ब्रिटेन में डांस क्लास में घुसकर चाकूबाज़ी की थी।


