सरकार ने फर्ज़ी लोन ऐप्स की सूची शेयर कर उन्हें डिलीट करने की दी सलाह
सरकारी संगठन 'साइबर दोस्त' ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 10 फर्ज़ी लोन ऐप्स की लिस्ट जारी कर उन्हें फोन से डिलीट करने की सलाह दी है। इन ऐप्स के ज़रिए यूज़र्स की निजी जानकारी और पैसों को चुराया जा रहा है। इनमें इनवॉयसर एक्सपर्ट, लोन रैना-इंस्टेंट लोन ऑनलाइन, ग्रानेटस्विफ्ट, क्रेडिटएज, क्रेडिटलेंस और अल्टिमेट लेंड जैसे ऐप्स शामिल हैं।
read more at ABP न्यूज़


