यूपी में सीज़न में पहली बार हीटवेव को लेकर 8 ज़िलों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के बागपत, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोज़ाबाद और फिरोज़ाबाद के आसपास के इलाके में रविवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में इस सीज़न में पहली बार हीटवेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 27 ज़िलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
read more at Times Now नवभारत


