कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ टली, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कट लगाने का दिया निर्देश
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ टल गई है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में कई कट लगाने को कहा है। यह फिल्म 6-सितंबर को रिलीज़ होनी थी। इससे पहले कंगना ने कहा था, "सेंसर बोर्ड वालों को धमकियां दी जा रही हैं...जिसके कारण फिल्म का प्रमाण पत्र रोक दिया गया है।"


