पाकिस्तान ने भारत में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस
पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक भारत में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा जिसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी। एफआईएच जल्दी ही पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा करेगी।
read more at News18 हिंदी


