Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी JJP: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत

short by सुनील गुप्ता / on Thursday, 22 August, 2024
हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी के साथ अभी कोई गठबंधन नहीं है।" बकौल दुष्यंत, 1 सितंबर से पहले राजनीतिक मामलों की सलाहकार समिति की बैठक में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार होगी।
read more at भाषा