दिल्ली के उस्मानपुर में गोली मारकर की गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
उस्मानपुर (उत्तर-पूर्व दिल्ली) में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर एक 34-वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार कुछ लोगों ने घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर का पीछा किया और उस पर 3 गोलियां चलाई थीं। बकौल पुलिस, मार्च 2024 में मृतक के भाई की भी हत्या कर दी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


